फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 28 Dec 2017 12:21 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
नारेबाजी करते युवा। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पिपरा कनक।  तमकुही क्षेत्र के पिपरा कनक चौराहे पर बुधवार को एकत्र होकर कुछ लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। ये लोग पाकिस्तान में बंद भारतीय नौ सेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को रिहा न किए जाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। इन लोगों ने अपने हाथों में पाकिस्तान विरोधी तख्तियां भी ले रखी थीं। इन लोगों ने पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाए।
विज्ञापन

इनकी अगुवाई कर रहे युवा नेता मनोज सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। कभी सीमा पर आतंकी हमला कराकर तो कभी अन्य कारणों से नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने मांग किया कि पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव को रिहा किया जाए। मनोज का कहना था कि कुलभूषण से मिलने जेल में गईं उनक माता और बहन का मंगलसूत्र, चूड़ियां और बिंदी उतरवाना अनुचित है।
इस दौरान छात्र नेता वकार अशरफ, इकबाल अहमद, हसरुद्दीन, सद्दाम हुसैन, अमीर आलम, हलीम, मोईन अख्तर, नसरुद्दीन, सगीर आलम शाह, सज्जाद आलम, हबीबुल्लाह, इरसाद अहमद, ग्यासुद्दीन, डॉ, समसुल होदा, बिरजू बियोगी सहित ढेर सारे लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें