फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहनों के टक्कर की तेज आवाज से टूट गया रात का सन्नाटा

विज्ञापन
सुबह हादसे वाली जगह पर जुटी भीड़।
विज्ञापन
हाटा। हाटा-पिपराइच मार्ग पर थरुआडीह के पास सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। वैन और ट्रेलर की भिड़ंत की तेज आवाज से रात का सन्नाटा टूट गया। इसके बाद वैन में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से निकलकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे लोगों ने जो दृश्य देखा, उसे देखकर हर कोई सहम गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रेलर की रफ्तार और टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वैन को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर सड़क किनारे खड़े बड़े पेड़ को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। इसकी चपेट में आकर एक मकान के सामने लगा शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वैन में फंसे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोग जुट गए। घंटों की मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को वैन से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन


इस हादसे में भलुही गांव के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आयुष (12) और आर्यन (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा मंगलवार सुबह घटनास्थल की स्थिति देखकर लगाया जा सकता था। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के टूटे हुए पुर्जे बिखरे पड़े थे। वैन के क्षतिग्रस्त हिस्सों और सड़क किनारे टूटे पेड़ को देखकर लोग देर रात हुए हादसे की भयावहता का अंदाजा लगा रहे थे।

घटनास्थल का दृश्य बेहद विचलित करने वाला था। सड़क पर खून और क्षतिग्रस्त वाहन के हिस्से बिखरे पड़े थे। सुबह वहां से गुजरने वाले लोग हादसे की भयावहता देखकर सिहर उठे। कोई हादसे की चर्चा कर रहा था तो कोई मृतकों के परिवारों के बारे में सोचकर भावुक हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें