फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रीमद्भागवत कथा और गणेश प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

Wed, 08 Apr 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
श्रीमद भागवतकथा और श्री गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर मेहंदिया गांव से निकली भव्य कलश यात्रा निका
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के मेहंदिया बुजुर्ग गांव में मंगलवार को श्रीमद् भागवत पुराण महायज्ञ एवं श्री गणेश प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

पड़री मेंहदिया बुजुर्ग गांव स्थित मंदिर परिसर में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे आयोजन समिति से जुड़े लोग और क्षेत्र के श्रद्धालु एकत्र हुए। यहां से निकाली कलश यात्रा विभिन्न गांव होते हुए शिवाघाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंची, जहां मंदिर परिसर में बने यज्ञमंडप में विधिविधान से कलश की स्थापना कर नौ दिवसीय श्रीमद भागवत पुराण महायज्ञ एवं श्री गणेश मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों ने बताया कि यज्ञ का समापन 16 अप्रैल हवन पूजन और भंडारे के साथ होगा। यज्ञ के दौरान दिन में कथा वाचक प्रवीणानंद जी महाराज कथा सुनाएंगे।
इस दौरान डॉ. शुभकर शुक्ला, नंदलाल गुप्ता, अरविंद सिंह, राकेश सिंह, धीरेंद्र सिंह, विनय चौरसिया, आदित्य गुप्ता, मधुकर शुक्ला, सिपू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें