फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण का मतदान आज, तैयारी पूरी

Mon, 12 Oct 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। फाजिलनगर, तमकुही और सेवरही ब्लॉक के 15 वार्डों में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का मतदान कराने के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं।
विज्ञापन

इन तीनों ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य के लिए 167 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 2368 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 13 अक्टूबर को मतदान के जरिए करेंगे।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही ब्लॉक में 110 मतदान केंद्रों पर 249 बूथ बनाए गए हैं। वहां पुरुष और महिला सहित कुल 996 मतदानकार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

सोमवार को बैलेट पेपर और मतपेटियां लेने के लिए काफी भीड़ रही। इस ब्लॉक में करीब पौने तीन लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस ब्लॉक में 25 संवेदनशील बूथ हैं, जहां निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए गए हैं।
इस ब्लॉक को 18 सेक्टरों में बांटकर प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। लोकमान्य इंटर कॉलेज से सभी पोलिंग पार्टियों को मतपेटिकाएं सौंपी गईं।
एसडीएम तमकुहीराज आयुष कुमार चौधरी ने बताया कि निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार तमकुही ब्लॉक में 266 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 120 संवेदनशील और 99 अति संवेदनशील बूथ हैं। इस ब्लॉक को 22 सेक्टरों में बांटा गया है।
इस क्षेत्र में 136 बीडीसी सदस्य के लिए मतदान होना है। इस ब्लॉक में तीन उम्मीदवार निर्विरोध हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित तीन सीटें रिक्त हैं।
इस तरह दूसरे चरण में बीडीसी के 130 पदों पर 822 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस तहसील क्षेत्र में पांच सीटें जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्धारित हैं।
इन केंद्रों पर निगरानी के लिए 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। 1064 मतदानकर्मी मतदान संपन्न कराएंगे। सोमवार को फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज तमकुहीराज से मतदान कराने के लिए मतपेटिकाएं और बैलेट पेपर लेकर पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं।
फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के 111 बीडीसी सदस्य तथा चार जिला पंचायत सदस्यों के लिए कुल 252 मतदान केंद्रों पर मंगलवार को पोलिंग होगी।
पावानगर महावीर इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां सोमवार को रवाना कर दी गईं। डीएम लोकेश एम और एसपी अतुल शर्मा ने मौके पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया।
इस ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य के 40 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 701 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार पहले चरण के मतदान के दौरान गड़बड़ी के कारण पकड़ी बृजलाल के बूथ संख्या-आठ पर मतदान निरस्त कर दिया गया था।
वहां मंगलवार को मतदान होगा। इस बूथ के 955 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहां के लिए पोलिंग पार्टी सोमवार को रवाना कर दी गई। जिला पंचायत के वार्ड संख्या-आठ और क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या-छह एवं सात के प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पाले में खींचने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें