कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के प्राथमिक विद्यालय पांडेय टोला में सोमवार को एसडीएम कसया और बीईओ कसया के साथ निरीक्षण किया। जहां परिसर में रखे ईंट को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय में बने एमडीएम में छात्राें के साथ बैठकर भोजन किया। कसया एसडीएम डाॅ. संतराज सिंह बघेल और बीईओ कसया अशोक यादव ने नगरपालिका परिषद कुशीनगर के प्राथमिक विद्यालय पांडेय टोला का औचक निरीक्षण किया। जहां विद्यालय परिसर में ईंट का ढेर देखकर बिफर पड़े। मौके से वार्ड सभासद को तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। साथ ही स्कूल का बाउड्रीवाल नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए बीईओ को बाउंड्रीवाल कराने के लिए लेटर लिखने के लिए निर्देशित किया। वार्ड सभासद ने खंड़जा निर्माण के लिए विद्यालय परिसर में रखे ईंट रखा था।
निरीक्षण में एसडीएम ने छात्रों की नामाकंन के सापेक्ष 51 में 46 छात्रों की उपस्थिति पाई। एमडीएम में बने भोजन की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक दिन इसी प्रकार एमडीएम तैयार करें। बच्चों काे खिलाया जाय।