फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ध्वज प्रणाम और प्रार्थना के साथ संघ की शाखा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के अमरवा खुर्द में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा का शुभारंभ हुआ। शुरुआत संघ के ध्वज प्रणाम और प्रार्थना से हुई। स्वयंसेवकों ने शाखा की नियमित गतिविधियों के तहत विभिन्न योगाभ्यास व शारीरिक गतिविधियों में भाग लिया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री धनंजय कुमार राय ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। शाखा केवल शारीरिक अभ्यास का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का माध्यम भी है। शाखा के माध्यम से युवाओं में संगठन, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाता है। शाखा का संचालन आलोक कुमार ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान खंड संघ चालक जतिंद्र चौबे, सह खंड कार्यवाह अर्पित, पूर्व प्रधान संजय राय, प्रकाश, जीत बहादुर राव, निशु राय, टिंकू सिंह, सत्यप्रकाश राय, दीनानाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें