फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात तीन दुकानों में चोरी

Thu, 15 Oct 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। बुधवार की रात चोरों ने दुदही बाजार की इलेक्ट्रॉनिक्स की तीन दुकानों में चोरी की। शेड तोड़कर चोर नकदी और उपकरण चुरा ले गए। सुबह दुकान खुलने पर दुकानदारों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

इसकी सूचना विशुनपुरा थाने पर दे दी गई है।
दुदही रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की जमीन में रवि, राकेश और दीपक की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। तीनों दुकानदार रात में करीब नौ बजे अपनी दुकानें बंद करके घर चले गए।
दुकानदार राकेश ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह जब उन्होंने अपनी दुकान खोली तो सभी सामान बिखरे पड़े थे। उनकी दुकान की शेड टूटी हुई थी तथा दुकान में रखी टीवी और मोबाइल सेट गायब थे।
विज्ञापन

वह अभी इस बारे में आसपास के लोगों से चर्चा कर ही रहे थे कि उनके बगल के दुकानदार रवि भी चोरी होने का शोर करने लगे।
रवि का कहना था कि उनकी दुकान का भी सीमेंटेड सीट तोड़कर चांदी के सिक्के और एक हजार रुपये नकद चोरी हुआ है। तीसरे दुकानदार दीपक की दुकान से भी इलेक्ट्रॉनिक्स के उपकरण गायब थे।
विज्ञापन

वहां मौजूद लोगों का कहना था कि रेलवे स्टेशन के निकट पूरी रात पुलिस का पहरा रहता है, फिर भी तीन दुकानों से चोरों ने सामान चुरा लिया।
इस संबंध में विशुनपुरा के एसओ विनय कुमार पाठक का कहना था कि तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें