पडरौना। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में कारगिल शहीद दिवस मनाया गया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने कार्यालय स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने कहा कि भारतीय सेना के जवान देश की सीमा की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने में पीछे नहीं हटते। जब वे रात में जागते हैं तो देश चैन की नींद सोता है। शहीदों की कुर्बानी कभी भुलाई नहीं जा सकती। इसके बाद शहीद स्मारक पर मौजूद लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व सैनिक कैप्टन लाल बहादुर त्रिपाठी, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
दीपदान कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कसया संवाद के अनुसार कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान शनिवार की शाम को कसया नगर स्थित शहीद स्मारक पार्क में कारगिल शहीदों की स्मृति में अनवरत 19वें वर्ष दीपदान कार्यक्रम का आयोजन कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व प्राचार्य डॉ दया शंकर तिवारी, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद कुशीनगर राकेश जायसवाल, इंद्र कुमार मिश्र, डॉ रामानुज द्विवेदी आदि मौजूद रहे।