फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट के मामले में चार लोगों पर केस

Sun, 27 Jul 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारने पीटने व जान से मारने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने तरयासुजान पुलिस को लिखित तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव सलेमगढ़ पैठानी टोला निवासी सदरे आलम ने तरयासुजान पुलिस को लिखित तहरीर सौंप बताई है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी सगीर और फुलमोहम्मद खान व जुल्फकार व इफ्तखार एक जुट होकर घेर कर गालियां देने लगे विरोध करने पर उपरोक्त सभी आरोपी दौड़ाकर मारने पीटने लगे जब घर में घुसा तो घर में घुसकर मारे पीटे। तथा सगीर ने प्रार्थी के घर में घुसकर पीछे से डंडा से वार कर सर को फोड़ दिया। शोर सुनकर गांव के लोग आए और बीच बचाव किए। आरोपी जान से मारने की धमकी भी देते हुए भाग गए।पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया। तरयासुजान एसओ धनबीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें