फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धुंधले आसमान में रॉकेट ने भरी उड़ान, खुशी से झूम उठे युवा वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
काउंटडाउन पूरा होते ही आसमान की ओर उठीं सैकड़ों निगाहें, मोबाइल और दूरबीन से लोगों ने देखा नजारा, निरमा यूनिवर्सिटी के रॉकेट को मिशन में मिली आंशिक सफलता
विज्ञापन


तमकुहीरोड। थ्री, टू, वन, जीरो... लॉन्च! काउंटडाउन पूरा होते ही रॉकेट ने जमीन छोड़ी और आसमान की ओर बढ़ चला। इसके साथ ही मैदान में मौजूद सैकड़ों लोगों की निगाहें आसमान पर टिक गईं। किसी ने मोबाइल में इस रोमांचक पल को कैद किया तो कोई दूरबीन से रॉकेट की उड़ान देखने में जुटा रहा। दोपहर 2:20 बजे अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी के मॉडल रॉकेट ने जैसे ही उड़ान भरी, टीम के विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई युवाओं ने उत्साह में हाथ उठाकर अपनी खुशी जाहिर की।
धुंधले आसमान में रॉकेट को दूर तक देखने की कोशिश के बीच यह नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। इससे पहले सुबह 9:43 बजे ड्रोन के माध्यम से कैनसैट की लगातार लॉन्चिंग की गई। प्रतियोगिता में शामिल युवा वैज्ञानिकों के साथ आसपास के गांवों के लोग भी इस रोमांचक दृश्य को देखने पहुंचे थे। कई ग्रामीण अपने बच्चों को भी साथ लेकर आए थे।
विज्ञापन

दूर-दराज के गांवों से पहुंचे लोगों के लिए अपनी आंखों के सामने रॉकेट को उड़ान भरते देखना किसी कौतूहल से कम नहीं था। बच्चे, युवा और बुजुर्ग खुले मैदान के आसपास खड़े होकर आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे। किसी के हाथ में मोबाइल था तो कोई रॉकेट की दिशा में नजरें जमाए था। ग्रामीणों के बीच भी यह जानने की उत्सुकता थी कि युवा वैज्ञानिकों ने अपने हाथों से तैयार रॉकेट को किस तकनीक से उड़ान के लिए तैयार किया है।
हालांकि, निरमा यूनिवर्सिटी की टीम को मिशन में आंशिक सफलता ही मिल सकी। शुरुआती उड़ान के बाद टीम के चेहरों पर खुशी के साथ गंभीरता भी नजर आई। महीनों की मेहनत से तैयार रॉकेट के प्रदर्शन का आकलन करने में विद्यार्थी जुट गए। अब उनके सामने तकनीकी कमियों को तलाशने और अगली कोशिश में उन्हें दूर करने की चुनौती थी। असफलता के पहलुओं को समझकर बेहतर प्रदर्शन की तैयारी में युवा वैज्ञानिकों ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें