फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़कें बदहाल...कदम-कदम पर होगी तामेश्वरनाथ के भक्तों की परीक्षा

विज्ञापन
महुई से तामेश्वरनाथ को जाने वाली सड़क जिस पर बिखरी है गिटि्टया-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ धाम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं। 15 फरवरी को शिवरात्रि है। यहां जलाभिषेक के लिए हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ेगी, लेकिन इस बार शिवभक्तों की राह आसान नहीं होगी।
वजह यह है कि नौरंगिया से तामेश्वरनाथ धाम जाने वाली सड़क जर्जर है, जबकि महुई से तामेश्वरनाथ को जोड़ने वाली सड़क पर गिट्टी डालने के बाद अधूरा छोड़ दिया गया है। यह सड़कें शिवरात्रि पर शिवभक्तों की परीक्षा लेंगी।
विज्ञापन

मई में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तामेश्वरनाथ धाम काॅरिडोर की घोषणा की थी, लेकिन अब तक कॉरिडोर के निर्माण पर कार्य शुरू नहीं हुआ है। वर्तमान में नौरंगिया से तामेश्वरनाथ धाम तक की सड़क जर्जर हो गई है। सड़क पर गड्ढे हो गए हैं, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। इसके साथ ही महुई से तामेश्वरनाथ धाम जाने वाली सड़क का निर्माण शुरू कराया गया था। इस मार्ग पर गिट्टियां डाली गई हैं, और कुछ दूर तक समतल किया गया है।
वर्तमान में सड़क का निर्माण ठप है। ऐसे में हल्की हवा चलने पर धूल उड़ रही है, जिससे आना-जाना मुश्किल हो रहा है। आने वाले दिनों में 15 फरवरी का शिवरात्रि है। उम्मीद है कि तामेश्वरनाथ धाम पर जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु आएंगे। ऐसे में यह सड़कें शिवभक्तों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन

इस क्षेत्र के निवासी शशांक भारती, सुरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि शिवरात्रि को लेकर प्रशासन तैयारियां कर रहा है, लेकिन सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें