फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खून से लाल हुई सड़क...काल का तांडव देख छलकीं आंखें

Thu, 04 Dec 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पकवा इनार चौराहे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर। संवाद        
विज्ञापन
कसया। हाईवे पर पकवा इनार के पास बुधवार को हुए हादसे के बाद घटनास्थल से लेकर सीएचसी तक चीख-पुकार मच गई। एसडीएम, तहसीलदार और पुलिसकर्मी दौड़ते नजर आए। एंबुलेंस के सायरन से कसया कस्बा गूंजने लगा। हादसे में घायल लोगों में अधिकतर को सिर में चोटें आई हैं। एक महिला के चेहरे पर इतनी गहरी चोट है कि वह पहचान में नहीं आ रही है। पकवा इनार के पास दोपहर करीब एक बजे हाईवे पर अचानक ऐसा हादसा हुआ कि देखने वालों की आंखों से आंसू निकल पड़े। हादसे में घायल लोग वाहनोंं के नीचे दब गए थे, खून से सड़क लाल हो गई। आसपास के लोग व पुलिसकर्मी देवदूत बनकर पहुंचे और वाहनोंं के नीचे दबे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर सीएचसी पर इलाज के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. संतराज सिंह सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के साथ घायलों का इलाज कराने में सहयोग करने लगे। नेशनल हाईवे के पकवाइनार चौराहे पर बुधवार को मार्ग दुर्घटना में कई वाहन आपस में टकरा गए।
जोरदार टक्कर से लोग सहम गए। कुछ देर तो समझ में ही नहीं आ रहा था कि पल भर में यहां क्या और कैसे हुआ है। अनियंत्रित ट्रेलर दूसरे लेन में कई वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के बाद पलट गया। हादसे के बाद पहुंचे कई लोग मदद करने के बजाए वीडियो बनाते भी नजर आए।
विज्ञापन

दुर्घटना में पांच वाहन हुए क्षतिग्रस्त : कसया। ट्रेलर अनियंत्रित होने के बाद दूसरे लेन में पहुंच गया। जिससे सामने से आ रहे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। उसके बाद ट्रैक्टर ट्राली, बाइक, सवारियों से भरा ई-रिक्शा और एक साइकिल उसके चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
विधायक ने जताया दुख : कुशीनगर में हुए सड़क हादसे पर विधायक पीएन पाठक ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। हादसे में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। दूरभाष पर विधायक ने जिले के अधिकारियों से वार्ता कर बेहतर उपचार मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुचाया : राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पकवाइनार के पास बुधवार को हुआ हादसा भीषण था। प्रत्यदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद यहां चारों तरफ चीखपुकार मच गई। आसपास के दुकानदार व लोग दुर्घटना स्थल की तरफ दौड़ पडे़। सूचना के बाद आई पुलिस व एनएचएआई की टीम ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने और राजमार्ग से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाने में जुटी रही। ट्रेलर चालक जालौन जिले का रहने वाला है। हादसे के बाद उसका पैर वाहन में फंस गया था। पुलिसकर्मियों ने शीशा तोड़कर उसे काफी मशक्कत से बाहर निकाला। वह घायल है।

रामविलास की मौत से पसरा मातम : पकवा इनार। हाटा ब्लॉक क्षेत्र के गांव परासखाड़ निवासी 60 वर्षीय रामविलास की बुधवार दोपहर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पकवा इनार के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके पांच बेटे हैं। उनकी मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि बताया जा रहा है कि इन्हें बचाने के कारण यह भीषण सड़क हादसा हुआ। इसके बावजूद भी नहीं बच पाए। जानकारी के अनुसार रामविलास साइकिल से कुशीनगर किसी काम के लिए गए थे। वह बुधवार दोपहर में राजमार्ग को पार करने लगे। तेज रफ्तार आ रहे ट्रेलर चालक के बचाने के बावजूद चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। संवाद
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में हुए हादसे में मरे लोगों के प्रति गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। संवाद
इन लोगों की हुई मौत
इस हादसे में बाइक सवार केशव राजभर (21) निवासी सहोदर पट्टी रामपुर कारखाना देवरिया की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा रामविलास (58) निवासी परासखाड़ कुशीनगर और ई-रिक्शा में सवार राकेश श्रीवास्तव (52) निवासी कसया की भी जान चली गई। अजय सिंह (46) निवासी श्यामपुर हतवा कसया कुशीनगर, चंदन कुमार (25) निवासी सहोदर पट्टी थाना महुआडीह देवरिया, शिव कुमारी (42) पत्नी विजय प्रसाद भैंसहा पकड़िहवा कुशीनगर, लक्ष्मी (16) पुत्री हरिराम निवासी पकवा इनार कुशीनगर, काजल सिंह (16) पुत्री उपेंद्र निवासी पकवा इनार, ट्रेलर चालक राम सिंह (40) निवासी जिला जालौन घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें