फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गांव में लगा आरओ प्लांट फांक रहा धूल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लाख रुपये की लागत से बना प्लांट वर्षों से बंद, ग्रामीणों ने मरम्मत कराकर चालू कराने की उठाई मांग
विज्ञापन

रखरखाव के अभाव में वर्षों से बंद है प्लांट, ग्रामीणों ने जल्द संचालन की मांग की
लक्ष्मीपुर। ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के पंचायत भवन परिसर में लगा आरओ प्लांट लंबे समय से बंद पड़ा है। रखरखाव के अभाव में करीब पांच लाख रुपये की लागत से तैयार प्लांट धूल फांक रहा है। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ब्लॉक प्रमुख के कोटे से आरओ प्लांट का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि उचित रखरखाव नहीं होने के कारण यह कई वर्षों से बंद है। स्थानीय निवासी आलोक कुशवाहा और संतोष ने प्लांट की स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रशासन से इसकी मरम्मत कराकर जल्द संचालन शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि प्लांट चालू होने से लोगों को गांव में ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इससे दूषित पानी से होने वाली जलजनित बीमारियों से बचाव में भी मदद मिलेगी। ग्रामीणों ने सरकारी धन से तैयार इस सुविधा का सदुपयोग सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

बीडीओ कमलेश राय ने बताया कि आरओ प्लांट के बंद होने की जानकारी उन्हें नहीं है। सचिव से बात कर इसकी स्थिति की जानकारी ली जाएगी और प्लांट को ठीक कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें