ोढ़ीभार गुरवालिया मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम करते लोग।
- फोटो : KUSHINAGAR
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीभार गांव के इन्नरपट्टी में शनिवार को मारपीट के दौरान घायल बुजुर्ग की रात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम शव आने पर परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए शव रखकर ठाढ़ीभार-गुरवलिया मार्ग जाम कर दिया। पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी थी।
बताया जा रहा है कि ठाढ़ीभार गांव के इन्नरपट्टी टोला में सोमवार को एजहारुल और सोबराती के परिवार के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। आरोप है कि उसके बाद मंगलवार को गुरवलिया बाजार में दोबारा मारपीट की गई थी। इसके अलावा बुधवार को भी मारपीट की गई।
इसमें सोबराती (55) और मदीशन (50) घायल हो गईं। जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद परिजन उन्हें घर लेकर चले आए थे। इधर, शनिवार रात लगभग आठ बजे सोबराती की मौत हो गई। सूचना पर एएसपी रितेश सिंह, सीओ जितेंद्र सिंह कालरा और एसओ महेंद्र राम प्रजापति ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार शाम चार बजे शव घर लाया गया तो ठाढ़ीभार-गुरवलिया मार्ग पर इन्नरपट्टी टोला के सामने परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। शाम को लगभग छह बजे तक जाम लगा हुआ था। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी थी।