फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हिंदू समाज को संगठित करने वाला संगठन है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

Wed, 07 Jan 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बालासाहब देवरस बस्ती (कुरमौटा) में सोमवार की देर शाम कुरमौटा गांव स्थित शिवमंदिर परिसर में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। सम्मेलन के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक दीपक ने कहा कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने विजयादशमी के दिन वर्ष 1925 में नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। आज संघ देशभर में 73,117 शाखाओं के माध्यम से एक वटवृक्ष के रूप में सनातन परंपरा और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सम्पूर्ण हिन्दू समाज को संगठित करने वाला संगठन है। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य मुकुल शुक्ला, कथावाचक विजय कृष्ण शाण्डियाल ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता केशव शुक्ल ने किया। संचालन धर्मेन्द्र दूबे ने किया। मुंडेरा रत्नपट्टी के विकास सिंह की झांकी टीम द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमूह को आकर्षित किया। कार्यक्रम के संयोजक सह नगर कार्यवाह बलिराम मिश्र एवं नगर प्रचारक आलोक रहे। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य अमृतांशु शुक्ल, राजेश्वर मणि त्रिपाठी, शिवम शुक्ल, मुकेश वर्मा, कन्हैया वर्मा, शेखर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें