फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन दिन निरस्त रहेगी रामबाग मेला स्पेशल ट्रेन

Mon, 05 Jan 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। माघ मेला को लेकर कप्तानगंज व थावे के रास्ते पहली जनवरी से चल रही बढ़नी-प्रयागराज रामबाग मेला स्पेशल ट्रेन अपरिहार्य कारणों से तीन दिन के लिए निरस्त कर दी गई है। इसमें बढ़नी से चलने वाली 05107 स्पेशल ट्रेन 3, 4 व 5 जनवरी को और प्रयागराज रामबाग से चलने वाली 05108 स्पेशल ट्रेन 4,5 व 6 जनवरी को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

प्रयागराज में 4 जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले माघ मेला को लेकर रेल प्रशासन ने कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग से पहली जनवरी से 18 फरवरी के बीच 27 फेरा के लिए 05107/05108 बढ़नी-प्रयागराज रामबाग स्पेशल मेला ट्रेन चलाए जाने की मंजूरी दी है, जिसका परिचालन पहली जनवरी से शुरू हो चुका है।
यह ट्रेन बढ़नी से प्रयागराज रामबाग के लिए चलाई जा रही है। यह बढ़नी से आनंद नगर, गोरखपुर, कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, दुदही, तमकुहीरोड, जलालपुर, थावे, भढ़नी जंक्शन होते हुए प्रयागराज रामबाग तक जाती है, लेकिन पहली व दूसरी जनवरी दो दिन चलने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए इस ट्रेन को तीन दिन के लिए निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार बढ़नी से प्रयागराज रामबाग तक चलने वाली 05107 स्पेशल ट्रेन 3,4 व 5 जनवरी को निरस्त रहेगी, जबकि प्रयाग राज रामबाग से बढ़नी तक चलने वाली 05108 स्पेशल ट्रेन 4,5 व 6 जनवरी को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें