फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 11.21 करोड़ से रहसूबाजार सड़क का होगा चौड़ीकरण

Wed, 21 Jan 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा के प्रयास से क्षेत्र में रहसूबाजार से त्रिमुहानी घाट तक सड़क अब साढ़े पांच मीटर चौड़ी होगी। इसके लिए बहुत ही जल्द टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। निर्माण में आने वाली अड़चनों को दूर कर लिया गया है। सरकार से वित्तीय तथा शासकीय अनुमति मिल गई है। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में रहसूबाजार से त्रिमुहानी घाट तक सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि रहसूबाजार से त्रिमुहानी घाट तक सड़क की कुल दूरी 5.200 किमी है। मौजूदा समय में यह सड़क तीन मीटर ही चौड़ी है, लेकिन अब इसकी चौड़ाई बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर की जाएगी। विभाग के अनुसार सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए 11.21 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके निर्माण के बाद कार्यदायी एजेंसी को पांच साल तक किसी तरह की टूट-फूट होने पर मरम्मत कार्य कराने की जिम्मेदारी होगी। वर्तमान में सड़की खस्ताहाल है। जगह-जगह टूट गई है। इससे आने-जाने वाले राहगीर गिरकर घायल होते रहते हैं। हादसे का भय बना रहता है। सड़क चौड़ीकरण की जानकारी होने पर फाजिलनगर ब्लाॅक संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, दिग्विजय सिंह, राजेंद्र पांडेय, महेंद्र कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, राजवंश सैनी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें