फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 28 को आएंगी थाईलैंड की रानी, करेंगी पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर में थाईलैंड की रानी चौखुन फ्रा सीनीनात फ्रीलाथ कल्याणी 28 जनवरी की शाम 70 सदस्यीय दल के साथ कुशीनगर पहुंचेंगी। उसी दिन वह थाई मंदिर में महाराजा, चैत्य की विशेष पूजा करेंगी।
विज्ञापन

इसके बाद 29 जनवरी को मुख्य मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन व पूजा करेंगी। उसके बाद रामाभार स्तूप का भ्रमण करेंगी।
भोजन के उपरांत महारानी लुंबिनी के लिए रवाना हो जाएंगी। यह जानकारी थाई मंदिर के प्रमुख डॉ. फ्रां सोंग पोंग व फ्रॉ सोक्रांत ने दी। उन्होंने बताया कि रानी थाईलैंड से 21 जनवरी को भारत में बोधगया आ जाएंगी। बोधगया, नालंदा, राजगीरी आदि जगहों पर विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें