पडरौना। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की तरफ से बीएसए कार्यालय परिसर में आगामी 17 दिसंबर को होने वाला धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। बैठक में बीएसए ने शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद शिक्षक संघ की तरफ से धरना स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने संगठन के प्रतिनिधि मंडल की बैठक बुलाई थी। संघ की तरफ से चयन वेतनमान देने, सेवा पुस्तिका अपडेट करने, जीपीएस पासबुक बनाने समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। बीएसए ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनी और तत्काल पटल सहायकों को बुलाकर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिए।