फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लक्ष्मीगंज-पकडियार मार्ग पर अब भरिए फर्राटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला-कप्तानगंज एनएच-728 से सटे लक्ष्मीगंज-पकडियार मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो गया है। अब क्षेत्र के लोग इस मार्ग से फर्राटा भर सकेंगे। लंबे समय से बदहाल इस मार्ग का चौड़ीकरण होने के बाद 100 से अधिक गांव के करीब डेढ़ लाख लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। लक्ष्मीगंज से पकड़ियार बाजार तक करीब 12 किलोमीटर लंबी दूरी को तय करने में पहले लोगों को एक घंटे का समय लगता था, अब लोग इस दूरी को 20 से 25 मिनट में तय कर सकेंगे।
विज्ञापन

रामकोला-कप्तानगंज एनएच-728 से निकली लक्ष्मीगंज-पकड़ियार बाजार की कुल लंबाई 12.7 किलोमीटर है। इसके चौड़ीकरण पर करीब 23 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह मार्ग लक्ष्मीगंज बाजार के रास्ते लालाछपरा, सपहा, रामपुर भाठ, दहाउर, हरपुर माफी, भटवलिया, महुअवां, विजयपुर, पिपरावर सिवान, लालछन छपरा आदि गांव होते हुए पकड़ियार बाजार को जोड़ती है। इसके अलावा बीच-बीच में इस मार्ग से दर्जन भर से अधिक ग्रामीण मार्गों को जोड़ती है। मार्ग पर रामपुर दहाउर और हरपुर समेत कई बड़े चौराहे हैं, जहां हर दिन बाजार लगता है। वहां आने वाले आसपास के गांव के लोग खरीदारी करते हैं। इस सड़क का चौड़ीकरण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को प्रसन्नता है। लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के 100 से अधिक गांव के डेढ़ लाख लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग है।
काफी वर्षों से बदहाल सड़क के चौड़ीकरण कार्य पूरा होने के बाद न केवल लोगों को आवागमन में सहुलियत होगी, वल्कि व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। इस संबंध में अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी विश्वनाथ पांडेय ने कहा कि 12.700 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण कार्य पूरा हो गया है। इससे लोगों का आवागमन के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें