फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंडक नदी पर पुल निर्माण का प्रस्ताव रद, लोगों में आक्रोश

Fri, 16 Jan 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
 प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
छितौनी। बिहार के बगहा नगर के डुमवलिया से खड्डा क्षेत्र के बेलवनिया के बीच नारायणी (गंडक) नदी पर प्रस्तावित नए पुल का निर्माण निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय पुल निर्माण पर आने वाली लागत, सरकारी खर्च के बढ़ते बोझ और किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि के प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए लिया गया। इसी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नए पुल का निर्माण निरस्त होने पर क्षेत्र के शैलेश यदुवंशी, परमेश्वर गुप्ता, कयास चौहान, अमरनाथ पासवान, गुड्डू गुप्ता, अवनीश चौहान आदि कहा कि पुल निरस्त होने से इलाके के लोगों की वर्षों पुरानी उम्मीदें टूट गई हैं। लोगों ने कहा कि सरकार ने खर्च कम करने पर तो ध्यान दिया, लेकिन आम जनता के समय, दूरी और रोजमर्रा की परेशानियों पर गंभीरता से विचार नहीं किया।
उधर बगहा के कार्यपालक अभियंता अविनाश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वैकल्पिक समाधान के तौर पर रतवल–धनहा पुल के एलायनमेंट में बदलाव कर उसे चौड़ा करने का निर्णय लिया है। बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड की तरफ से सड़क के एलायनमेंट में संशोधन कर मौजूदा पुल से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

उसे भारत सरकार और बिहार सरकार दोनों की सहमति मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे को मिली है। हालांकि इससे बगहा से आठ किलोमीटर दूर पिपरासी और 12 किलोमीटर दूर जटहा जाने वाले लोगों को करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें