फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अलग-अलग मामलों में तीन वांछित गिरफ्तार

Fri, 16 Jan 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़रौना। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुष्कर्म के मामलों में दो वांछित और एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त अजय गिरी निवासी नगर पंचायत दुदही बडहरा बुजुर्ग गिरी टोला थाना विशुनपुरा को गिरफ्तार किया है। वहीं कोतवाली हाटा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त रोशन निषाद निवासी करमहा, थाना पिपराइच, गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इसके अलावा कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्त भुटेली उर्फ चनबली निवासी बनकटा, थाना कप्तानगंज कुशीनगर को गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें