थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री की अगुवाई में आयोजित महापरिनिर्वाण मंदिर में आयोजित बुद्धधातु शोभा यात्रा शुक्रवार को संपन्न हो गई। इसमें थाईलैंड से आए बौद्ध अनुयायी और भिक्षु शामिल हुए।
पवित्र बुद्धधातु शोभा यात्रा कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर से सुबह नौ बजे पूजा-अर्चना के बाद निकाली गई। धातुशोभा यात्रा में हाथी-घोड़े सहित थाईलैंड से आए तकरीबन ढाई सौ सैलानी आकर्षक वेश-भूषा में निकले। शोभा यात्रा मंदिर से निकलकर माथा कुंवर मंदिर होते हुए रामाभार स्तूप पर पहुंचकर खत्म हुई।
वहां बौद्ध भिुक्षओं और थाइलैंड के सैलानियों ने स्तूप की परिक्रमा की तथा फूल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के एनसीसी और स्काउट गाइड के छात्र-छात्रा भी मौजूद रहे। वहीं थाईलैंड के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर थाई संघ राजा डॉ. पी फ्रा धम्म बौधिवंशा, डॉ. पी खोमसान, अग्ग महापंडित भदंत ज्ञानेश्वर, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष भंते महेंद्र, पी. सोमपोंग, पी. सोंगक्रान, प्रोंग्रिथ श्रीस्मिथ, रमीद्र सिंह, सचदेव, पीबी खन्ना, अंबिकेश त्रिपाठी, जितेंद्र राय, रामआधार यादव, रामेश्वर कुशवाहा, हरिवंश यादव, मनोज पांडेय, आदित्य राय, राजेंद्र, मोहन गुप्ता, चौकी प्रभारी संजय मिश्र, वेदप्रकाश मिश्र सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।