फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नोडल अफसर समेत 11 के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्राचार्य ने लिखा पत्र

Sat, 29 Nov 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड से नवजात चोरी होने के मामले में चार सदस्यीय जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट प्राचार्य को बृहस्पतिवार की देर शाम को सौंप दी। इसमें ड्यूटी पर तैनात नर्सों के अलावा नोडल अफसर और डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है। इसके बाद प्राचार्य ने एसएनसीयू के नोडल अफसर समेत 11 लोगों पर कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजा है।
विज्ञापन

एसएनसीयू वार्ड से नवजात चोरी होने की जांच डॉक्टरों की चार सदस्यीय टीम कर रही थी। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, स्टाफ नर्स और वार्ड आया और गार्ड से स्पष्टीकरण लेने के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी। इसमें ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के अलावा नर्सों व सुरक्षा गार्ड की भी लापरवाही मिली है। टीम की रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि जिस डॉक्टर की ड्यूटी रहती थी, वह राउंड करने के बाद चले जाते थे। अपने ड्यूटी के पूरे समय तक नहीं रहते थे।
इस रिपोर्ट के आधार पर प्राचार्य ने एसएनसीयू के नोडल डॉ. अजय कुमार सिंह, डाॅ. रितेश कुमार सिंह, डॉ. कृष्ण मोहन, उपचारिका राजेश्वरी देवी, इंदू राय, कौशलेंद्र, स्नेहा, मनोज, वार्ड आया उर्मिला और गार्ड राकेश, एक्स आर्मी सुुरक्षा गार्ड धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट अपर प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग, लखनऊ को रिपोर्ट भेज दिया है। प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि एसएनसीयू में तैनात सभी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें