फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परीक्षा के बहिष्कार पर विचार करेंगे प्रधानाचार्य

Thu, 22 Jan 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। प्रधानाचार्य परिषद कुशीनगर का जनपदीय सम्मेलन सोमवार को राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर के सभागार में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. मणि शंकर तिवारी ने किया। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन

सम्मेलन का विषय प्रवर्तन परिषद के प्रांतीय संरक्षक डॉ टीपी सिंह ने किया। सम्मेलन में परिषद के विभिन्न पदाधिकारियों एवं जनपद के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. मणि शंकर तिवारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा से पूर्व परिषद की बैठक आहूत की जाएगी और यदि प्रधानाचार्यों की मांगों पर सरकार द्वारा कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो परीक्षा बहिष्कार जैसे कठोर निर्णय पर भी विचार किया जा सकता है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका परिषद कसया के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि प्रधानाचार्य समाज का मार्गदर्शन शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ है और वे परिषद के हर सकारात्मक प्रयास में सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। परिषद के प्रांतीय महामंत्री शैलेन्द्र दत्त शुक्ल ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा वर्तमान में प्रयोगात्मक नीतियों से प्रभावित है। शिक्षा अधिनियम की उपेक्षा कर विद्यालयों पर अनावश्यक दायित्व डाले जा रहे हैं, जिसके विरोध में परिषद संगठित संघर्ष कर रही है। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि बिना वित्तीय भार वाले कई आवश्यक निर्णय भी लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें