फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिछले साल के रिजर्व प्रश्नपत्रों से होगी प्री-बोर्ड की परीक्षा

Fri, 02 Jan 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा से पहले आयोजित होने वाली प्री-बोर्ड परीक्षा इस बार भी मूल परीक्षा के पैटर्न पर ही कराई जाएगी। इसके लिए बीते वर्षों में बचे यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजर्व प्रश्नपत्रों का उपयोग किया जाएगा। जरूरत के अनुसार विद्यालयों को प्रश्नपत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 291 स्ववित्तपोषित समेत कुल 368 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इन माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2026 बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 58190 और इंटर में 49719 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा कराने के लिए समय सारणी जारी की है। बोर्ड परीक्षा से पहले सभी माध्यमिक विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा होगी। इसके लिए कॉलेजों की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें