पडौना। सात से 12 जनवरी तक मेरठ में सब जूनियर बालिका हॉकी और नौ से 11 तक आजमगढ़ में जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए शुक्रवार को जिला स्टेडियम में ट्रायल होगा। यह जानकारी क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका हॉकी एवं जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए खिलाड़ियों का शुक्रवार को जिला स्टेडियम में दोपहर दो बजे से चयन/ट्रायल होगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों का ट्रायल तीन जनवरी की सुबह 11 बजे बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में होगा।
इसमें चयनित सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतिभागी सात से 12 जनवरी तक मेरठ और जूनियर बालिका कुश्ती के प्रतिभागी नौ से 11 जनवरी तक आजमगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय की तरफ से जारी पात्रता प्रमाण-पत्र लाना होगा।