फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गायत्री महायज्ञ व भंडारे के साथ प्राण-प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

Tue, 05 May 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। क्षेत्र के ग्राम लछिया देवरिया के श्री सिद्ध सनातन शक्ति धाम (मतवा कुटी) पर सात दिवसीय विराट प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का रविवार को गायत्री महायज्ञ एवं विशाल भंडारे के साथ भव्य समापन हो गया। अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन


समापन के अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः धाम परिसर पहुंची। वहां हरिद्वार से आईं श्रीमती नारायणी पांडेय ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। धाम के संस्थापक एवं संरक्षक तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार के कार्यकर्ता अवधेश पांडेय ने बताया कि सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 28 अप्रैल को गणेश पूजन एवं सत्यनारायण कथा के साथ हुआ था। 29 अप्रैल को भजन संध्या का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को मुख्य यजमान डॉ. विवेक पांडेय व श्रीमती अनामिका पांडेय के नेतृत्व में यजमान दंपतियों द्वारा जल, अन्न, फल, पुष्प, गंध, वस्त्र व शयन सहित 11 अधिवास की परंपरागत विधियां संपन्न कराई गईं। एक मई को ब्रह्म मुहूर्त में विभिन्न देवशक्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। दो मई को सुंदरकांड पाठ तथा तीन मई को 12 घंटे का अखंड जाप आयोजित किया गया। रविवार को गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें