फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली कड़कने पर भागी किशोरी, नाले में गिरकर माैत

Tue, 05 May 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा (कुशीनगर)। कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा बलडीहा गांव में सोमवार को आंधी के बीच बिजली कड़कने से घबराकर भाग रही किशोरी घर के सामने स्थित नाली में गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर पालिका हाटा के वार्ड नंबर 13 ढाढ़ा बुजुर्ग बल्डीहा निवासी रमेश गुप्ता की 16 वर्षीय पुत्री ऋतु गुप्ता घर के बाहर किसी कार्य में व्यस्त थी। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के साथ बिजली कड़कने लगी।
तेज आवाज से घबराकर वह घर की ओर भागने लगी, तभी फिसलकर नाली में सिर के बल गिर पड़ी। गिरने के दौरान उसका सिर नाली में फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें