फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रधान संघ ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, सीओ को सौंपा ज्ञापन

Wed, 15 Oct 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सीओ को ज्ञापन देने पहुंचे प्रधान संघ के लोग। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोसाईंपट्टी के प्रधान शंभू यादव के भाई भोला यादव (55) की हत्या के मामले में प्रधान संघ ने पुलिस पर धाराओं में अल्पीकरण का आरोप लगाया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या का केस दर्ज करने की मांग करते हुए मंगलवार को एसपी को संबोधित मांगपत्र तमकुहीराज सीओ राकेश प्रताप सिंह को सौंपा। चेतावनी दिया कि तीन दिन के अंदर घटना में शामिल आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो प्रधान संघ एसपी कार्यालय का घेराव करेगा। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोसाईंपट्टी गांव में शुक्रवार को ग्राम प्रधान शंभू यादव के भाई भोला यादव की पड़ोसियों ने पीटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने देर रात मृतक की पत्नी की तहरीर पर सात नामजद समेत 17 लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

इसमें नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर नौ निवासी व तहसील कार्यालय में संविदाकर्मी मुकेश यादव को मुख्य साजिशकर्ता बनाया गया। आक्रोशित परिजनों व आसपास के लोगों को समझा-बुझाकर कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और शव को चखनी चौराहे पर रख कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस की उदासीनता पर भी सवाल उठाए।
सूचना के बाद में मौके पर पहुंचीं एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा व सीओ राकेश प्रताप सिंह के आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस ने मामले में अल्पीकरण कर गैरइरादत हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में अभी तक धर्मेंद्र यादव व संजय यादव को गिरफ्तार किया है। पांच नामजद आरोपियों नरेश यादव, मोतिचंद यादव, विशाल यादव व नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर नौ निवासी मुकेश यादव व बृजेश यादव और दस अज्ञात पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी व तमकुहीराज ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश कुमार राय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य तमकुहीराज स्थित सीओ कार्यालय पहुंचे और एसपी को संबोधित ज्ञापन सौपा। संघ ने तीन दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी व हत्या के धारा में मुकदमे को पुनः परिवर्तित करने की मांग की। प्रधान संघ ने पुलिस को अल्टीमेटम भी दिया कि यदि तीन दिनों के भीतर गिरफ्तारी नहीं हुई तो एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान प्रधान जाकिर हुसैन, सुविन्द चौहान, आलमगीर अंसारी,संतोष चौरसिया, उपेंद्र सिंह पटेल, धर्मेंद्रमणि त्रिपाठी, वीरेंद्र प्रसाद, शमशुल होद्दा आदि मौजूद रहे। सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण विस्तृत जांच के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

बिसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में नामजद व अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें