फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंदिर में शादी के बाद जोड़े को ले गई पुलिस

Fri, 29 May 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के प्रेमी के घर पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार को घंटों गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। सूचना पर आई महराजगंज जिले की घुघुली पुलिस ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस की मदद से प्रेमी जोड़े को साथ ले गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घुघुली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती करीब नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने प्रेमी के घर पहुंच गई थी। युवती के घर से निकलने की जानकारी होने पर परिजनों ने घुघुली थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस और परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। इसी बीच सूचना मिली कि युवती नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक गांव में मौजूद है। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस की सहायता से प्रेमी जोड़े को पकड़ियार चौकी ले गई। चर्चा है कि पुलिस और परिजनों की तलाश के बीच दोनों ने क्षेत्र के एक मंदिर में विवाह भी कर लिया था। कुछ देर तक चौकी पर पूछताछ चलती रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें