फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस ने विद्यालय के पास बाइक से मंडरा रहे युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा

Thu, 28 Nov 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। पुलिस ने विद्यालय के आसपास मंडरा रहे बाइक सवार युवकों की बाइक जांच की तथा चेतावनी देकर छोड़ा।
विज्ञापन

पटहेरवा थानाध्यक्ष दीपक सिंह के निर्देश पर एंटी रोमियो टीम के उपनिरीक्षक सच्चिदानंद यादव, कांस्टेबल संतोष सिंह, महिला कांस्टेबल आरती श्रीवास्तव व प्रमिला ने बुधवार दोपहर बाद पटहेरवा स्थित इंटर काॅलेज के आसपास बाइक से मंडरा रहे युवकों की जांच की। चेतावनी दी कि अगर फिर से यहां मंडराते हुए देखे गए तो कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पटहेरवा ओवरब्रिज के नीचे विद्यालय के पास छुट्टी के समय बाइक से खड़े युवक से भी पुलिस ने पूछताछ की। वहीं, विद्यालय की छुट्टी के समय एकांत के रास्तों पर पुल व पुलिया पर बैठे युवकों को भी एंटी रोमियो टीम ने चेतावनी दी। खासकर पटहेरवा-पिपराकनक, पटहेरिया-समउर मार्ग, पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग आदि की सघन निगरानी की। इससे दिनभर शोहदों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि एंटी रोमियो टीम के अतिरिक्त वह स्वयं विद्यालय के आसपास निरीक्षण कर ऐसे तत्वों को सख्त चेतावनी देते रहे हैं। अगर नहीं मानेंगे तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें