गोड़रिया। रिश्वत नहीं देने पर जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगाते हुए महिला ने एसपी से सिपाही की शिकायत की है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बरवा बभनौवली निवासी जमीरुन नेशा पत्नी स्व.बचन अंसारी ने एक सप्ताह पहले समाधान दिवस पर आवेदन पत्र देकर अपनी काश्तकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की थी। पुलिस को निस्तारण के निर्देश दिए गए थे। पुलिस महिला को कई बार थाने बुलाई पर कार्रवाई नहीं हुई। एक सिपाही ने थाने बुलाकर सुलह-समझौता करा दिया और शिकायतकर्ता महिला से रिश्वत की मांग की। रिश्वत नहीं देने पर पुलिस ने पीड़ित महिला की जमीन पर मंगलवार को कब्जा करवा दिया। महिला ने बुधवार को एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद