सिद्धार्थनगर। जिले के सभी थानों की पुलिस ने शुक्रवार की शाम अपने क्षेत्र के चौराहों पर पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस द्वारा वाहनों को रोककर संदिग्धों से पूछताछ की। वाहन चालकों के कागजात देख कर बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों को हेलमेट पहन कर ही चलने की हिदायत दी।
एसओ शमशेर बहादुर सिंह की अगुवाई में सदर पुलिस ने सनई चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी तरह उसका में एसओ अनिल प्रकाश पांडेय ने रेलवे स्टेशन रोड पर पैदल गश्त कर वाहनों की चेकिंग किया। लोगों से कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सूचना देने को कहा। लोटन में एसओ अनिल शर्मा, कपिलवस्तु संजय दुबे, चिल्हिया ब्रह्मनंद गौड़, शोहरतगढ़ राधेश्याम राय, ढ़ेबरुआ अखिलानंद उपाध्याय, इटवा अंजनी कुमार राय, डुमरियागंज आरबी सिंह, भवानीगंज प्रदीप कुमार सिंह, पथरा दीपक कुमार दुबे, त्रिलोकपुर में नारायन दीक्षित ने बिस्कोहर बस स्टाप तिराहा, बैंक रोड व मुख्य बाजार में गश्त कर वाहनों की चेकिंग किया।
इसके अलावा गौल्हौरा राज कुमार यादव, मिश्रौलिया सौदागर राय, बांसी रविद्र कुमार सिंह, जोगिया रविंद्र कुमार गौतम की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने पैदल गश्त करके वाहनों की चेकिंग किया। संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ की।