फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोरी का धर्मांतरण व अपहरण करने वाला गिरफ्तार

Sun, 01 Oct 2023 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- किशोरी के बड़ी बहन का धर्मांतरण कराकर की थी शादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बड़ी बहन का धर्मांतरण कराकर शादी करने वाले युवक ने छोटी बहन का अपहरण कर लिया था। इस मामले में लीपापोती करने में जुटी पुलिस ने अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सक्रियता दिखाई। रात में एएसपी ने भी थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को ऐसे मामलों में सक्रियता बरतने के निर्देश दिए थे। उसके बाद पुलिस ने अपहरण के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
तरयासुजान थाना के एक गांव की रहने वाली किशोरी को जनवरी में गैर समुदाय के युवक ने अपहरण कर लिया। धर्मांतरण कराकर उससे शादी भी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था, लेकिन आरोपी को क्लीनचिट दे दी गई।
विज्ञापन

4 सितंबर को किशोरी की 16 वर्षीय छोटी बहन का अपहरण कर लिया गया। इसमें उसकी पत्नी और एक दोस्त भी शामिल था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और 9 फरवरी को घरवालों को थाने पर बुलाकर किशोरी को सुपुर्द कर दिया। पुलिस इस मुकदमे में भी आरोपी को बचाने की कोशिश में लग गई। 20 दिन बीतने के बाद भी ना तो किशोरी का मेडिकल कराया और न ही आरोपी को गिरफ्तार करना उचित समझा। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो खुद को घिरती पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को मेडिकल कराने के लिए भेजा। रात को पहुंचे एएसपी रितेश सिंह लंबित विवेचना से जुड़ी जानकारी ली और निष्पक्ष तरीके से विवेचना का निर्देश दिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया। दोस्त और पत्नी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें