फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिस्तौल के साथ युवक की फोटो व वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की छानबीन

Sun, 01 Oct 2023 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है युवक
विज्ञापन


खड्डा। पिस्तौल के साथ अलग-अलग पोज में एक युवक की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है। आरोपी युवक हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तस्वीर व वीडियो में दिखाई दे रहा है एक युवक हाथ में दो तरह का असलहा लेकर पोज दे रहा है। एक तस्वीर में युवक एक लड़के के कनपटी पर पिस्तौल सटाया हुआ है। इसी तरह कुछ वीडियो में युवक हाथ में असलहा लेकर एक जाति विशेष वाले डायलॉग पर पोज दे रहा है। हालांकि फोटो में युवक के शरीर पर गर्म कपड़े वाला जैकेट दिखाई दे रहा है। इससे पुरानी फोटो होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

युवक के हाथ में मौजूद हथियार के नकली होने की भी लोग चर्चा कर रहे हैं। युवक हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल गांव का बताया जा रहा है। हथियार असली है, या नकली पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

इस संबंध में हनुमानगंज थानाध्यक्ष अजय पटेल ने बताया कि तस्वीर पुरानी प्रतीत हो रही है। लेकिन मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। जांच में यदि कानून का उलंघन होता पाया गया तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें