फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 14 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कप्तानगंज तहसील क्षेत्र में राशन कार्ड बनाने व राशन वितरण में धांधली तथा पुलिस की सह पर कच्ची शराब बिकने का आरोप लगाते हुए महिला मोर्चा के बैनर तले तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन हुआ। महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।  
विज्ञापन

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शीला चौधरी के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव से लेकर कप्तानगंज कस्बे तक में राशनकार्ड बनाने में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। कोटेदारों ने कुछ लोगों को यूनिट बढ़ा दिया है जबकि वास्तविक लोगों का नाम राशनकार्ड से काट दिया गया है। कार्ड बनाने के लिए कोटेदार रुपया मांग रहे हैं। राशन वितरण में भी धांधली जोरों पर है। महिलाओं ने क्षेत्र में पुलिस की सह पर कच्ची शराब का धंधा चलने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने एसडीएम अरुण कुमार को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान  रामबहादुर चौधरी, उर्मिला देवी, सावित्री, परमा, समराजी, आरती, रुमाली, ऊषा, हेमंती, ध्रुपति, राजमती, चंद्रावती, इसरावती, गुलाब, फूलबदन, बसंता, नरसिंह, श्यामसुंदर, दयाशंकर, श्रीराम, गोपाल, सुरेश, प्रदीप सिंह, मुकेश, अनिल, द्रोपती, सुभागी, शशिकली, उर्मिला, चंद्रावती, सरस्वती, सीता आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें