फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 05 Apr 2017 12:16 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही। ग्राम सभा लोहरपट्टी में घटिया ईंट से खड़ंजा कार्य कराने का आरोप लगाते हुए लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। बाद में लोगों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की । लोहरपट्टी की मुसहर बस्ती के बगल में ग्राम सभा की तरफ से खड़ंजा कार्य कराया गया है।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने खड़ंजा में लगे ईंट की क्वालिटी खराब होने का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि खड़ंजा कार्य के तत्काल बाद ऊपर मिट्टी डाल दी गई, जिससे कि ईंटों की पहचान न हो सके। मंगलवार को गांव के लोगों ने हाथ में ईंट लेकर प्रदर्शन किया। बाद में ये लोग बीडीओ कार्यालय पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य की जांच व कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान हरिलाल कुशवाहा, सुदामा गुप्ता, त्रिवेणी, श्रीकिशुन, हबीब, रुमाली, राजेश, बेचू शर्मा, उमेश, घूर सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें