बेलवा कारखाना। जौरा बाजार में गेहूं क्रय केंद्र खोलने की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार की सुबह पूर्वांचल बैंक शाखा के निकट बैठक की। किसानों ने प्रदेश के कृषि मंत्री को पत्र भेजने के अलावा आंदोलन की रणनीति भी बनाई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए किसान हरिशंकर उपाध्याय ने कहा कि जौरा बाजार क्षेत्र के किसानों की सुविधा के लिए यहां पर पहले क्रय केंद्र संचालित होता था। किन्हीं वजहों से इस बार यहां पर गेहूं खरीदने के लिए केंद्र की स्थापना नहीं कराई गई है। इसके चलते किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए जोकवा बाजार जाना पड़ेगा। बैठक में किसानों ने तय किया कि जौरा बाजार में क्रय केंद्र खोलने के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पत्र भेजा जाएगा। इसके बाद भी केंद्र नहीं खुला तो किसान आंदोलन करेंगे। इस मौके पर ध्रुव नरायन सिंह, नगई यादव, सीताराम यादव, मनीष तिवारी, रमेश राय, पारसनाथ सिंह, गजानंद उपाध्याय, सभा कुंवर भगत, इंदू उपाध्याय, हरिशंकर राय, सुरेंद्र कुशवाहा, हरिशंकर प्रसाद, शंभू राव, रविंद्र पांडेय, बेचू प्रसाद, बसंत कुशवाहा, उमापति यादव, महेंद्र नाथ उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।