फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निजी बस के परिचालक ने बीमार युवक को सड़क पर उतारा, मौत

Sun, 14 Apr 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीराज। हाईवे पर हरिहरपुर के समीप सड़क किनारे बिहार निवासी युवक शनिवार की शाम करीब पांच बजे दम तोड़ दिया। साथ में मौजूद उनके परिजन मदद के लिए डायल 112 पर लगातार संपर्क करते रहे, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसकी जानकारी रात करीब नौ बजे वीडियो वायरल होने के बाद हुई।
विज्ञापन

झारखंड के चतरा किशनपुर निवासी सुकन भुईया के 24 वर्षीय पुत्र जैकी कुमार को किडनी की बीमारी थी। उनके बड़े भाई बासु भुइया और मां जुरूलिया देवी इलाज के लिए शनिवार को प्राइवेट बस से गोरखपुर के लिए निकले। शनिवार शाम करीब पांच बजे तबीयत गंभीर होने पर परिचालक ने युवक को हरिहरपुर के पास उतार दिया, कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। उसका भाई मदद के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मदद उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें