फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट में दो घायल

Sun, 14 Apr 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के सपहा रोड वार्ड नंबर-18 में शनिवार की शाम को किसी बात को लेकर दो लोगों में मारपीट हो गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें कसया सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शनिवार की शाम इमरान (21) और विनय राजपूत (20) निवासी महुअवा तरकुलवा देवरिया किसी बात को लेकर आपस में मारपीट करने लगे। मारपीट में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गांधी चौक पुलिस चौकी की पुलिस उन्हें कसया सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। इस संबंध में एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मारपीट हुई है। कारण अभी पता नहीं चला है। इलाज के लिए घायलों को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें