रामकोला। कस्बा के धर्मसमधा मंदिर परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने इस सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज को जाति, भाषा, क्षेत्र और वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठाकर एक सूत्र में बांधना बताया।
आरएसएस के जिला प्रचारक अभय ने कहा कि हिन्दू सम्मेलन का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक जागरण लाकर राष्ट्रीय चेतना का विकास करना है। इस दौरान पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन आनंद, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी आदि मौजूद रहे।