फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू

Mon, 06 Apr 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के दिउलिहा मनियांछापर गांव के मनियांछापर टोला स्थित काली मंदिर परिसर में रविवार को नव दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

श्रद्धालु रविवार की सुबह करीब आठ बजे मंदिर परिसर में एकत्र हुए। यहां से शुरू हुई कलश यात्रा हरदीछपरा, परसिया, केरवनिया, खोटही बाजार, रामगढ़, घोसीपुर, राजपुर होते साहबगंज स्थित गंडक नदी घाट पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर लौटी। विधिविधान से कलश का पूजन कर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। इसके बाद नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। यज्ञाचार्य पंडित वशिष्ठ पांडेय ने बताया कि यज्ञ के दौरान दिन में प्रवचन और रात में रामलीला का मंचन होगा।
इस दौरान अशोक कुशवाहा, अवधेश, हृदयेश यादव, होसिल यादव, सुवाष, मिथिलेश गिरी, दिवाकर पांडेय, अमेरिका, विनोद गुप्ता, विनय पांडेय, अवधेश यादव, अक्षैयवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें