पडरौना ब्लांक के फकीरहवां गांव में जागरूकता गोष्ठी को सम्बोधित करते बरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू पां
पडरौना। क्षेत्र के फकीरहवां गांव में रविवार को मुसहर समाज के लोगों की बैठक हुई। इसमें लोगों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उसके निस्तारण के लिए अधिकारियों से मांग की गई।
भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान योजना के प्रति पंचायती राज विभाग लापरवाही हो गया है। मुसहर बहुल गांव में बने शौचालय की ओडीएफ प्लस योजना के तहत मरम्मत करानी थी, लेकिन विभाग के अधिकारी बिना मरम्मत कराए ही रुपये का भुगतान करा ले रहे हैं। यही नहीं, जिले की सीएचसी और पीएचसी में रात के समय डॉक्टर नहीं रुकते हैं। इसके चलते रात के समय इलाज कराने पहुंचे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने स्वास्थ्य और जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। बैठक का संचालन पूर्व प्रधान मनोज कुमार गोंड़ ने किया।
इस दौरान मोहन मुसहर, हरी मुसहर, रामकली देवी, कृष्णा मुसहर, देवेंद्र मुसहर, कैलाशी देवी, शंकर मुसहर, उदासी मुसहर, मिना देवी, शकुंतला देवी, बृजबिहारी, नौरंग मुसहर, उमेश मुसहर, सुदामा मुसहर आदि मौजूद रहे।