मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पुरनहा मिश्र गांव में शुक्रवार को भले ही तेंदुआ को पकड़ लिया गया हो, लेकिन क्षेत्र के लोगों के मन से उसका खौफ अभी पूरी तरह खत्म नहीं हो सका है। तेंदुए के आतंक से गांवों में दहशत का माहौल बना रहा। शनिवार को भी गांव में तेंदुआ के हमले की चर्चा रही।
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ ने क्षेत्र के करीब छह लोगों को और बार्डर से सटे बिहार के गांवों में भी हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया था। लगातार हो रही घटनाओं से लोग भयभीत थे। शुक्रवार को वन विभाग की टीम द्वारा तेंदुआ को पकड़ लेने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लंबे समय बाद ग्रामीण रात में चैन की नींद सो सके।हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ का डर अभी भी उनके मन में बना हुआ है। ग्रामीणों का मानना है कि इस घटना ने लोगों के मन में गहरा भय बैठा दिया है, जिसे खत्म होने में अभी समय लगेगा। तेंदुए के हमले से घायल हुए लोगों का इलाज अभी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
लोग बोले
तेंदुआ का खौफ अभी तक खत्म नहीं हो सका है। शुक्रवार की रात को क्षेत्र के लोग घर में आराम से घर सोए, लेकिन अब भी डर पूरी तरह कम नहीं हुआ है। -मुनीर आलम, निवासी पुरनहा बुजुर्ग
-
तेंदुआ के खौफ से क्षेत्र के कई गांवों के लोग दहशत में थे, लेकिन उसके पकड़े जाने के बाद अब लोगों को कुछ सुकून मिला है,लेकिन डर बना हुआ है। -सुलेमान, पुरनहा बुजुर्ग