फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रधान समेत कई लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब, आक्रोश

Fri, 26 Dec 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीताराम चौराहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचक नामावलियों के ऑनलाइन प्रकाशन में लोगों के नाम नहीं हैं। यह मामला तमकुही बरवा राजापाकड़ गांव में सामने आया है। यहां के लोगों का आरोप है कि ऑनलाइन मतदाता सूची के प्रकाशन में उनके नाम नहीं हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर आक्रोश का माहौल है। लोगों ने शिविर लगाकर संशोधन करवाने की मांग की है। 23 दिसंबर को निर्वाचक नामावलियों का ऑनलाइन प्रकाशन के बाद बरवां राजापाकड़ गांव की प्रधान पुष्पा देवी सहित पात्र मतदाताओं के नाम विलोपित होने का प्रकरण सामने आया है। लोगों ने शिविर लगाकर तत्काल संशोधन करवाए जाने की मांग की है।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदलाल चौहान ने बताया कि वार्ड संख्या 13, 14 व 15 में 100 से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। संतोष गोंड ने बताया कि मतदाता सूची में उनका नाम भी विलोपित है। इस संबंध में एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि मतदाता सूची का ऑनलाइन प्रकाशन किया गया है। जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे निर्धारित प्रारुप के तहत दावा प्रस्तुत करें। हर पात्र का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें