फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नगर पंचायत ने बंजर भूमि पर लगाया सरकारी संपत्ति का बोर्ड

विज्ञापन
मेंहदावल में नगर पंचायत की भूमि ​का बोर्ड लगाते कर्मी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मेंहदावल। तहसील प्रशासन द्वारा कब्जे में ली गई भूमि पर नगर पंचायत प्रशासन ने सरकारी संपत्ति का बोर्ड लगाकर उसे कब्जे में ले लिया। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कर्मी बंजर भूमि पर पहुंचे। जेसीबी से खोदाई कराकर उसपर बोर्ड लगा दिया। डीएम के द्वारा सात वर्ष पूर्व इस भूमि का पट्टा निरस्त किया गया था।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत के बीमापार मोहल्ले में एक एकड़ से अधिक बंजर भूमि मौजूद है। सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के नाम से लगभग पांच दशक पूर्व पट्टा कराया गया था। गत वर्ष 2018 में जिलाधिकारी ने अवैध पट्टे के विरुद्ध आदेश पारित किया। इस आदेश के खिलाफ सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने राजस्व परिषद में निगरानी दाखिल किया लेकिन वहां से कोई राहत नहीं मिली थी। इसी क्रम में तहसील प्रशासन ने लाल झंडी लगाकर एक दिन पूर्व भूमि पर कब्जा लिया था।
अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि उक्त सरकारी भूमि नगर पंचायत में स्थित होने के कारण इसपर नगर पंचायत का मालिकाना हक है। एसडीएम मेंहदावल के निर्देश पर उक्त भूमि पर बोर्ड लगाकर इसे सरकारी भूमि घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें