पडरौना नगर पालिका परिषद में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत सफाई मित्रों के साथ साफ-सफाई करते नपा
- फोटो : 1
पडरौना। शहर में बुधवार को नगर पालिका की तरफ से अभियान चलाकर सड़क और नालियों की सफाई कराई गई। पालिका अध्यक्ष की अगुवाई में 200 सफाई कर्मचारियों ने चोक नालियां व सड़क पर जमी मिट्टी की सफाई की गई।
नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई सेवकों की ही नहीं, बल्कि शहर के लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में सफाई मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव, गंदगी एवं संक्रामक बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए नगर पालिका की टीम लगातार सक्रिय है।
अभियान के दौरान नालों और नालियों की सफाई, कूड़ा उठान एवं सार्वजनिक स्थलों की विशेष साफ-सफाई कराई गई। इस दौरान सभासद प्रवीण कुमार सिंह, श्याम साहा, बलवंत सिंह गोलू, अनिल जायसवाल, रामाश्रय गौतम, अनिल मौर्य, अरुण सिंह, घनश्याम, दयाशंकर, भास्कर पाठक, अनूप गोंड, आकाश वर्मा, मंथन सिंह आदि मौजूद रहे।