मथौली। नगर पंचायत मथौली में बृहस्पतिवार को सांसद विजय कुमार दूबे ने सीएचसी मथौली में 20 किलोवाट के सोलर सिस्टम, पशु अस्पताल के नवनिर्मित भवन, बाउंड्रीवाल व वार्ड नंबर-पांच में डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। उन्होंने स्वच्छता को लेकर चार कूड़ा-कचरा ढोने वाले चार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता व बिजली सहित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। लोगों से जुड़ी परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराया जाएगा। इस दौरान श्रीराम-जानकी मंदिर निर्माण के लिए भूमि-पूजन व विद्युत व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए दो मोबाइल ट्रांसफॉर्मर वाहनों को हरी झंडी दिखाई।
अंत में चेयरमैन नवरंग सिंह ने सांसद के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अर्चना सिंह, डॉ. राजेश कुमार मद्धेशिया, डॉ. सरफराज अहमद, सुधीर तिवारी, डॉ. विनय कुमार सिंह, विवेक कुमार, प्रिंस जायसवाल, प्रिंस मद्धेशिया, दिनेश राव, डॉ. रवि सिंह, मनीष सिंह, विजय सिंह, श्रीराम कुशवाहा, आफताब आलम, नरेंद्र श्रीवास्तव, अमिषा सिंह, आकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद