छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गांधी नगर के पास पनियहवा-पडरौना हाइवे पर मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल भेजवाए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
नगर पंचायत छितौनी के गांधी नगर निवासी 19 वर्षीय सत्यम यादव बाइक से बेलवनिया चौराहे की ओर जा रहे थे। अभी वे गांधी नगर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिकर गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद